Haryana Bijli Timing: हरियाणा बिजली कटौती की नई अपडेट, चेक करें नई सप्लाई टाइमिंग 2025

Author Picture
by Rajkumar Published On: April 12, 2025
Haryana Bijli Timing

Haryana Bijli Timing: इस बार हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं प्रदेश सरकार ने बिजली की मांग को देखते हुए बिजली आपूर्ति में कटौती का फैसला लिया है। बिजली वितरण निगम ने घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग समय तय किया है। नए नियमों के अनुसार अब किसानों को खेतों के लिए रोज़ाना 8 घंटे और घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत सभी जिलों के अधीक्षण अभियंताओं (सुपरिटेंडिंग इंजीनियर) को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं। चारों बिजली मंडलों के अनुसार यह समय अलग-अलग रहेगा। बता दें, कुरुक्षेत्र पंचकूला मंडल में शामिल है, जबकि करनाल और पानीपत रोहतक मंडल के अंतर्गत आते हैं।

घरेलू बिजली आपूर्ति का समय

  • हिसार मंडल: शाम 6:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, साथ ही दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक दिन में आपूर्ति रहेगी।
  • रोहतक मंडल: शाम 6:45 बजे से सुबह 6:45 बजे तक, साथ ही दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सप्लाई दी जाएगी।
  • पंचकूला मंडल: रात 6 बजे से सुबह 6:30 बजे तक और दिन में 11:30 बजे से 3 बजे तक बिजली रहेगी।
  • दिल्ली क्षेत्र: शाम 6:15 बजे से सुबह 6:15 बजे तक, साथ ही दिन में 11:30 बजे से 3 बजे तक बिजली दी जाएगी।

खेती के लिए बिजली आपूर्ति का समय

  • रोहतक मंडल: रात 10:45 बजे से सुबह 5:45 बजे तक और शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक बिजली मिलेगी।
  • हिसार मंडल: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक और शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सप्लाई दी जाएगी।
  • पंचकूला मंडल: रात 10:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक बिजली दी जाएगी।
  • दिल्ली क्षेत्र: रात 11:15 बजे से सुबह 6:15 बजे तक और शाम 5 बजे से 6 बजे तक खेतों को बिजली दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह समय गर्मी की मौजूदा स्थिति और लोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ज़रूरत पड़ने पर समय में संशोधन किया जा सकता है।

Photo of author
Rajkumar

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting

Also Read

Leave a Comment