Gold Price Today गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। बाजार में तेजी बनी हुई है और देशभर में ज्यादातर जगहों पर सोने का रेट ₹96,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ वॉर की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो आज इसका भाव ₹1,00,000 प्रति किलो पहुंच गया है। यहां जानें आज के ताज़ा सोना-चांदी रेट्स।
चांदी की कीमत
गुरुवार को चांदी के रेट में 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई। आज 17 अप्रैल को चांदी की कीमत ₹1,00,000 प्रति किलो रही, जो पिछले दिन की तुलना में ऊंची है।
दिल्ली और मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
आज 17 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में सोने की दरें इस प्रकार रहीं:
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
---|---|---|
दिल्ली | ₹88,310 | ₹96,330 |
मुंबई | ₹87,190 | ₹96,180 |
चेन्नई | ₹88,160 | ₹96,180 |
कोलकाता | ₹88,160 | ₹96,180 |
जयपुर | ₹88,310 | ₹96,330 |
नोएडा | ₹88,310 | ₹96,330 |
गाजियाबाद | ₹88,310 | ₹96,330 |
लखनऊ | ₹88,310 | ₹96,330 |
बेंगलुरु | ₹88,160 | ₹96,180 |
पटना | ₹88,160 | ₹96,180 |
सोने की कीमतों में उछाल की वजह
अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बाजार की स्थिति स्थिर रही, तो अगले 6 महीनों में सोने का दाम ₹75,000 तक नीचे आ सकता है। लेकिन अगर वैश्विक टकराव और बढ़ा, तो कीमत ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकती है।
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं – जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की दर, भारतीय रुपये की स्थिति, सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स और लोकल डिमांड। भारत में सोना न सिर्फ निवेश का माध्यम है, बल्कि पारंपरिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है।
नोट: ऊपर दिए गए रेट्स में स्थानीय टैक्स या मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से रेट जरूर चेक करें।